Home > Bihar > पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को 6 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को 6 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, पटना : पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को भवन निर्माण विभाग के केंद्रीय डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार को एक ठेकेदार से 6 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने इंजीनियर के पास से रिश्वत के 2 लाख रुपए बरामद भी कर लिए हैं। इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बताते हैं कि कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं।

इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश के फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने किया सरेंडर, विधवा महिला को धमका कर जमीन के प्लाट को कब्जा करने का लगा है आरोप

उस पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो कई महीने से निगाह रखे हुए था। उसकी गतिविधियों पर बारीक नजर रखी जा रही थी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को पता चला कि एक ठेकेदार को काम देने के एवज में 6 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई है। इसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ठेकेदार को कार्यपालक अभियंता को रडार पर ले लिया था। कार्यपालक अभियंता रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर गर्दनीबाग इलाके में 2 लाख रुपए लेने गए थे। जैसे ही उन्होंने 2 लाख रुपए की रकम पकड़ी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताते हैं कि संजीत कुमार का विवाद से पुराना नाता रहा है। उनके कार्यालय में एक साल पहले शराब की कई खाली बोतलें मिली थीं। शराब के नशे में कर्मचारी पकड़ा भी गया था। लेकिन, कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने मामले को दबाने की कोशिश की थी और कहा था कि खाली बोतल किसी बाहरी व्यक्ति ने रख दी होंगी।

You may also like
Anant Singh : बिहार में अनंत सिंह पर जेडीयू का बड़ा एक्शन, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित
Congress के वरिष्ठ नेता रईस रिजवी छब्बन
बिहार के CM नीतीश कुमार के महिला डाक्टर का हिजाब खींचने की घटना की हर तरफ निंदा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस रिजवी बोले – हद हो गई, अब आंदोलन होना चाहिए
Jamshedpur leaders in Bihar election
बिहार में पहले चरण के चुनाव में महागठबंधन का पलड़ा भारी, प्रचार के लिए जमशेदपुर से भी गए हैं कांग्रेसी नेता
विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला विधायक को ऐसा क्या बोला कि मच गया हंगामा-लगे हाय-हाय के नारे

Leave a Reply