Home > Bihar > मुखिया पति लाल जी हत्याकांड के मास्टरमाइंड भोला सिंह को नहीं पकड़ पा रही सीबीआई

मुखिया पति लाल जी हत्याकांड के मास्टरमाइंड भोला सिंह को नहीं पकड़ पा रही सीबीआई

न्यूज़ बी रिपोर्टर, पटना : एसकेपुरी थाना क्षेत्र में बहुचर्चित मुखिया पति लाल जी हत्याकांड के मास्टरमाइंड कुख्यात भोला सिंह को सीबीआई गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। भोला सिंह को गिरफ्तार करने की सारी कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं। भोला सिंह पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। सीबीआई उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार पटना पहुंची। लेकिन, गिरफ्तारी में कामयाब नहीं हो सकी। भोला सिंह के अलावा उसका भाई मुकेश सिंह भी फरार चल रहा है। पटना पुलिस भी भोला सिंह और मुकेश सिंह की गिरफ्तारी में छापामारी कर रही है। लेकिन, सफलता नहीं मिल रही‌। गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को दिनदहाड़े मुखिया के पति लालजी को गोलियों से भूनकर कत्ल कर दिया गया था। शूटर पकड़े गए और पूछताछ में उसने भोला और उसके भाई सहित कई नाम उजागर किए। जांच में पता चला कि यह हत्या भोला ने ही करवाई है।

यह भी देखें – जुगसलाई पुलिस ने पटनइया मोहल्ले में छापामारी कर 130 किलो प्रतिबंधित मांस किया बरामद

हत्याकांड का मास्टरमाइंड भोला है। बताते हैं कि घटना के बाद ही भोला और मुकेश पटना से फरार हो गए थे। भोला फरारी के दौरान नोएडा, दिल्ली, कोलकाता, ओडिशा और नेपाल में रहा है। पुलिस को उसके लोकेशन मोबाइल के जरिए मिले। जहां-जहां भी लोकेशन मिला।

यह भी देखें – जुगसलाई में संदिग्ध परिस्थितियों में हुए विस्फोट में इस्लाम नगर का छात्र घायल, पुलिस कर रही मामले की जांच

सीबीआई और पुलिस ने दबिश दी। लेकिन, भोला गिरफ्तार नहीं हो सका। भोला की तलाश में पुलिस ने झारखंड में भी छापामारी की। पुलिस ने दिल्ली में भोला के करीबियों को भी गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद उसका सुराग नहीं लग सका।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply