Home > Bihar > बिहार में पहले चरण के चुनाव में महागठबंधन का पलड़ा भारी, प्रचार के लिए जमशेदपुर से भी गए हैं कांग्रेसी नेता

बिहार में पहले चरण के चुनाव में महागठबंधन का पलड़ा भारी, प्रचार के लिए जमशेदपुर से भी गए हैं कांग्रेसी नेता

Jamshedpur leaders in Bihar election

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) के पहले चरण में महागठबंधन का पहला भारी नजर आ रहा है। चुनाव प्रचार के लिए भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। तो महागठबंधन की तरफ से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इन पर भारी पड़ रहे हैं। इन इलाकों में चुनाव प्रचार के लिए जमशेदपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रईस रिजवी छब्बन के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का एक दल बिहार में कैंप किए हुए है।

पहले चरण के मतदान (Bihar Election) में 121 विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा। इनमें पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिले की विधानसभा सीटों पर इन दोनों कांटे का चुनाव प्रचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें – क्रिकेटर अजहरउद्दीन ने तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ली, राजनीतिक सफर में नया अध्याय

इनमें से अधिकतर सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार भारी पड़ रहे हैं। महागठबंधन और एनडीए के स्टार प्रचारक माहौल को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए लगातार रैली कर रहे हैं। नालंदा जिले के बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार उमैर खान के समर्थन में जमशेदपुर से कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन और चिंटू समेत कई कांग्रेसी नेता पहुंचे हैं। उमैर खान को जिताने के लिए यह नेता बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र की खाक छान रहे हैं। गुरुवार को क्षेत्र में राहुल गांधी ने रैली की। उनकी यह रैली काफी कामयाब रही।

Bihar Election

Rais Rizvi with Rahul Gandhi in Bihar Sharif

रैली के बाद राहुल गांधी ने स्थानीय कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की। जमशेदपुर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रईस रिजवी छब्बन से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की और चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान जमशेदपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रईस रिजवी छब्बन ने बताया कि बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार भाजपा के डॉक्टर सुनील कुमार जीते थे। उन्होंने राजद के सुनील कुमार को हराया था।

इस बार महागठबंधन बाजी पलटता हुआ दिख रहा है। ‌ बिहार शरीफ विधानसभा सीट पर 22% मुस्लिम मतदाता हैं। इसके अलावा, यादव मतदाताओं की भी संख्या कम नहीं है। इस विधानसभा सीट पर मुस्लिम और यादव का कांबिनेशन भाजपा पर भारी पड़ रहा है।

You may also like
Jharkhand State Bar Council Election : राजेश कुमार शुक्ला ने किया नामांकन
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के रेशनलाइजेशन और मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों के साथ DC का मंथन
विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला विधायक को ऐसा क्या बोला कि मच गया हंगामा-लगे हाय-हाय के नारे
पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को 6 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Leave a Reply