Home > Politics > Anant Singh : बिहार में अनंत सिंह पर जेडीयू का बड़ा एक्शन, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Anant Singh : बिहार में अनंत सिंह पर जेडीयू का बड़ा एक्शन, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Patna :बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अनंत सिंह को छह वर्ष के लिए (Anant Singh)निष्कासित कर दिया है। उनकी पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा विधानसभा अध्यक्ष से की गई है।

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को निष्कासन संबंधी कार्यालय आदेश जारी किया। पार्टी के मुताबिक, अनंत सिंह ने पार्टी के निर्देशों की अवहेलना की, शीर्ष नेतृत्व के प्रति अमर्यादित भाषा (Anant Singh)का इस्तेमाल किया और विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार किया। इसी आधार पर उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।

विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ किया प्रचार

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू ने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, अनंत सिंह ने जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार किया और उनकी नामांकन यात्रा में भी शामिल हुए। इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के भीतर उनकी गतिविधियों को लेकर नाराजगी बढ़ गई थी।

नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच वर्ष 2015 से राजनीतिक मतभेद रहे हैं। उस समय नीतीश कुमार ने अनंत सिंह को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद अनंत सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़कर मोकामा सीट से नीरज कुमार को हराया था।

 नीतीश कुमार से रिश्तों में उतार-चढ़ाव

अनंत सिंह वर्ष 2015 में पुटुस हत्याकांड के सिलसिले में जेल गए थे। बाद में उन्होंने जेडीयू से दूरी बनाकर राजद से नजदीकी बढ़ाई। वर्ष 2025 में वह दोबारा जेडीयू में शामिल हुए थे।

हाल के दिनों में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ भी उनके रिश्ते बिगड़ने की खबरें सामने आईं। अनंत सिंह ने सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे।

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह जेल गए थे। उन्होंने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इस वर्ष मार्च में उन्हें नियमित जमानत मिली थी।

You may also like
2029 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जदयू, कोल्हान बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर+VDO
Congress के वरिष्ठ नेता रईस रिजवी छब्बन
बिहार के CM नीतीश कुमार के महिला डाक्टर का हिजाब खींचने की घटना की हर तरफ निंदा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस रिजवी बोले – हद हो गई, अब आंदोलन होना चाहिए
जमशेदपुर में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ की फिल्म मुर्गा ट्रॉफी की शूटिंग, फैंस में जबरदस्त उत्साह+VDO
झारखंड जदयू युवा की पुरानी कोर कमेटी भंग, नई प्रदेश कोर कमेटी का गठन, निर्मल सिंह फिर बने प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply