Home > Jamshedpur > बिहार के CM नीतीश कुमार के महिला डाक्टर का हिजाब खींचने की घटना की हर तरफ निंदा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस रिजवी बोले – हद हो गई, अब आंदोलन होना चाहिए

बिहार के CM नीतीश कुमार के महिला डाक्टर का हिजाब खींचने की घटना की हर तरफ निंदा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस रिजवी बोले – हद हो गई, अब आंदोलन होना चाहिए

Congress के वरिष्ठ नेता रईस रिजवी छब्बन

Jamshedpur : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने (Bihar CM Nitish Kumar) एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींच कर अशोभनीय हरकत की। सीएम के पद पर मौजूद किसी व्यक्ति पर इस तरह की हरकत शोभा नहीं देती। ऐसे अशोभनीय सीएम से इस्तीफा (Bihar CM Nitish Kumar) ले लेना चाहिए।

अब इस घटना को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन ने इस घटना को “बेहद निंदनीय और शर्मनाक” करार दिया है।

इसे भी पढ़ें – पोटका में नवनियुक्त चौकीदार की हत्या करने के बाद प्रेमी ने दे दी अपनी भी जान, थाना प्रभारी पर लगा दिया यह आरोप+VDO

रईस रिजवी ने कहा कि अब जरूरत है संघर्ष की। उन्होंने कहा कि अब सभी को इस तरह की घटनाओं पर आंदोलन करना चाहिए। अगर अभी भी आंदोलन नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ी हमें बुज़दिल और कायर कहेगी।

Congress Leader Rais Rizvi

Congress Leader Rais Rizvi

रईस रिजवी छब्बन ने मंगलवार को कहा कि नियुक्ति पत्र देते समय किसी महिला की धार्मिक पहचान से जुड़े वस्त्र के साथ इस तरह का व्यवहार नाकाबिल-ए- बर्दाश्त है। उन्होंने इल्ज़ाम लगाया कि यह घटना मुख्यमंत्री के मानसिक संतुलन पर सवाल खड़े करती है और उन्हें ऐसे आचरण के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार हो रही घटनाओं के विरोध में अब आंदोलन की जरूरत है। रईस रिजवी के मुताबिक, इस घटना से देश भर के अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिम डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। हर शरीफ इंसान इस घटना को बेहद निंदनीय बता रहा है।

रईस रिजवी छब्बन ने कार्यक्रम में मौजूद अन्य मंत्रियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटना पर हंसना भी उतना ही शर्मनाक है।

झारखंड में भी इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कांग्रेस नेताओं ने अल्पसंख्यकों के सम्मान, अधिकार और सांस्कृतिक मर्यादा की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply