Home > Crime > उलीडीह थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद

उलीडीह थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों शहबाज उर्फ शहनवाज उर्फ कुबड़ा और तौहीद उर्फ चितकबरा को गिरफ्तार किया है। शहबाज उलीडीह के हयात नगर डिमना बस्ती का रहने वाला है। जबकि, चितकबरा मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 13 का रहने वाला है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। उलीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि खड़िया बस्ती पुल के पास सहायक अवर निरीक्षक जयकांत मरांडी एंटी क्राइम चेकिंग कर रहे थे। तभी शहबाज चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के बाद चितकबरा गिरफ्तार हुआ और मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें – माई कंट्री इज माय फैमिली संस्था के पदाधिकारियों ने साकची में एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर उठाई निर्दोषों को रिहा करने की मांग

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Leave a Reply