Home > Crime > साकची में एसएसपी कार्यालय के सामने वाली मेन रोड पर बदमाशों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

साकची में एसएसपी कार्यालय के सामने वाली मेन रोड पर बदमाशों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के साकची में एसएसपी कार्यालय के सामने वाली मेन रोड पर बदमाशों ने फायरिंग की है। घटना गुरुवार देर रात की है। यहां पुलिस को एक खोखा भी मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किसी को दौड़ाकर गोली मारी गई है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ चप्पल भी मिली है। इससे पता चलता है कि कोई चप्पल छोड़कर भागा है। जहां गोली चली है। उस जगह कभी पुराना कोर्ट हुआ करता था। बताते हैं कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले हैं। पुलिस जब वहां पहुंची तो सिर्फ खोखा पड़ा हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- माई कंट्री इज माय फैमिली संस्था के पदाधिकारियों ने साकची में एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर उठाई निर्दोषों को रिहा करने की मांग

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत