Home > Health > जमशेदपुर में मिले कोरोना के दो मरीज, जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में है भर्ती, रांची में मीटिंग

जमशेदपुर में मिले कोरोना के दो मरीज, जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में है भर्ती, रांची में मीटिंग

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दी जानकारी, बताई कोरोना से लड़ने के लिए झारखंड की तैयारी

रांची : झारखंड में कोरोना फिर पैर पसारने लगा है। जमशेदपुर में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। यह दोनों मरीज जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के जनरल जनरल वार्ड में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
प्रदेश में कोरोना जांच की स्थापित की गई हैं 27 प्रयोगशालाएं
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित मीटिंग में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया को कोरोना से लड़ने के लिए झारखंड की तैयारी की जानकारी दी है। उन्हें बताया कि राज्य में आरटी पीसीआर की 27 प्रयोगशाला हैं। 12 जिलों में आरटी पीसीआर लैब मौजूद हैं।इनमें से सात लैब में जांच की जा रही है। बाकी आरटीपीसीआर लैब में आईसीएमआर द्वारा सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। सर्टिफिकेशन के बाद इनमें भी जांच शुरू हो जाएगी। कोब्स लैब रिम्स के रांची और दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में स्थापित हो चुका है। रांची में जिनोम सीक्वेंसिंग मशीन भी लगाई गई है। ताकि कोरोना के नई किस्म के म्युटेंट वेरिएंट की पहचान की जा सके।
कोरोना के मरीजों के लिए झारखंड में 21680 बेड तैयार
पूरे राज्य में कोरोना के मरीजों लिए ऑक्सीजन व आईसीयू के 21680 बेड उपलब्ध हैं। इनमें से 5276 बेड नान ऑक्सीजन हैं।11356 बेड ऑक्सीजन सपोर्टेड हैं। 1447 आईसीयू बेड हैं।1456 वेंटीलेटर बेड हैं। 510 सरकारी अस्पतालों में पीडियाट्रिक आईसीयू बेड हैं। 455 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पीडियाट्रिक एचडीयू बेड हैं और 1180 पीडियाट्रिक ऑक्सीजन बेड पूरे राज्य में हैं। राज्य में ऑक्सीजन के लिए 122 पीएसए प्लांट लगाए गए हैं। 11650 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं। राज्य में ऑक्सीजन सिलेंडर की संख्या 29198 है, जिसमें से बी टाइप सिलेंडर 176 और डी टाइप सिलेंडर 12192 हैं। राज्य में 11 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन काम कर रहे हैं।
सभी डीसी को दिए गए हैं ऐतिहासिक कदम उठाने के निर्देश
केरल में JN 1 नए किस्म के वेरिएंट की पुष्टि के बाद झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने सभी डीसी को एहतियाती कदम उठाने और कोविड के विस्तृत दिशा निर्देशों का पालन कराने का निर्देश दिया जा चुका है। सभी अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा और सांस की बीमारी से संबंधित मरीजों की विशेष जांच कभी निर्देश दिया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों में संदिग्धों की कोरोना जांच भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply