Home > Jamshedpur > Jamshedpur: नगर निगम ने मानगो के डिमना चौक पर सब्जी विक्रेताओं पर किया जुर्माना, भाजपा नेता विकास सिंह ने लिया आड़े हाथों

Jamshedpur: नगर निगम ने मानगो के डिमना चौक पर सब्जी विक्रेताओं पर किया जुर्माना, भाजपा नेता विकास सिंह ने लिया आड़े हाथों

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम ने डिमना चौक पर सब्जी बेचने वाले लोगों पर जुर्माना ठोका है। यह जुर्माना उनके पास पॉलिथीन बरामद होने पर किया गया है। लेकिन, इस कार्रवाई का भाजपा नेता विकास सिंह ने विरोध किया है। उनका कहना है कि इस ठंड में चौक पर बैठ कर सब्जी बेचने वाले गरीबों पर मानगो नगर निगम की कार्रवाई शोभा नहीं देती। क्योंकि नेशनल हाईवे पर कार्यपालक अधिकारी के घर के पास ही एक बड़े नेता की अवैध बहु मंजिला इमारत बन रही है। उस पर मानगो नगर निगम कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि वह पॉलीथिन और प्लास्टिक बेचने वाले का समर्थन नहीं करते। लेकिन, पॉलिथीन बेचने वाले बड़े कारोबारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

1 Response

Leave a Reply