Home > Education > Jamshedpur : लाजपत पब्लिक स्कूल के दो स्टूडेंट का कराटे में नेशनल चैंपियनशिप में चयन+ वीडियो

Jamshedpur : लाजपत पब्लिक स्कूल के दो स्टूडेंट का कराटे में नेशनल चैंपियनशिप में चयन+ वीडियो

जमशेदपुर: साकची के कालीमाटी रोड स्थित लाजपत पब्लिक स्कूल के दो स्टूडेंट प्रतिभा हांसदा और रिशु शर्मा का कराटे की नेशनल चैंपियनशिप में खेलने के लिए चयन हुआ है। यह दोनों स्टूडेंट गुरुवार को खड़गपुर में शुरू हुई हो रही नेशनल कराटे चैंपियनशिप में खेलने के लिए रवाना हो गई हैं। इसके पहले बुधवाल को लाजपत पब्लिक स्कूल में दोनों स्टूडेंट का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में बोलते हुए लाजपत पब्लिक स्कूल के रंजित घोष ने बताया कि प्रतिभा हांसदा और रिशु शर्मा जमशेदपुर का नाम रोशन करें यही उनकी ख्वाहिश है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का स्कूल प्रबंधन पूरा सपोर्ट कर रहा है। इनके लिए एक ट्रेनर सरजू राम को भी रखा गया है। उनकी सभी खेल की जरूरत को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभा हांसदा काफी प्रतिभावान है। वह कराटे में पहले भी सिल्वर और गोल्ड मेडल जीत चुकी है। उसने इंटर स्कूल और स्टेट लेवल चैंपियनशिप भी खेली है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply