Home > Jamshedpur > वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय चिन्मया कांति सरकार की पहली पुण्यतिथि पर जमशेदपुर कोर्ट में दी गई श्रद्धांजलि

वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय चिन्मया कांति सरकार की पहली पुण्यतिथि पर जमशेदपुर कोर्ट में दी गई श्रद्धांजलि

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय चिन्मया कांति सरकार की पहली पुण्यतिथि जमशेदपुर कोर्ट में मनाई गई। इस मौके पर जिला बार संघ के बाल भवन की दूसरी मंजिल पर अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय चिन्मया कांति सरकार के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर स्वर्गीय चिन्मया कांति सरकार के बेटे और उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चयन सरकार और उनकी बेटी कोलकाता उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चयनिका सरकार भी मौजूद थीं। इस मौके पर गुरु वंदना का कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम में लायर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव के अलावा अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, राजीव रंजन, चंदन कुमार यादव, गोपाल शर्मा, अंजन कुमार साहू, हेमंत कुमार, रामजन्म सिंह, सुनीता मंडल, मिठू कुमार, शंकर कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, विनय कुमार, दिनेश कुमार वर्मा, कृष्णा नायक आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ेंदलमा में 1 मई को आयोजित होगा सेंदरा पर्व, वन विभाग ने मानगो में की लोगों से जानवरों का शिकार न करने की अपील

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply