Home > Crime > दलमा में 1 मई को आयोजित होगा सेंदरा पर्व, वन विभाग ने मानगो में की लोगों से जानवरों का शिकार न करने की अपील

दलमा में 1 मई को आयोजित होगा सेंदरा पर्व, वन विभाग ने मानगो में की लोगों से जानवरों का शिकार न करने की अपील

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : दलमा वन्य अभ्यारण्य में एक मई को सेंदरा पर्व का आयोजन होगा। इस पर्व में आदिवासी समाज के लोग जंगली जानवरों का शिकार करते हैं और पहाड़ की पूजा भी की जाती है। वन विभाग के चीफ कंजरवेटर आफ फॉरेस्ट (वाइल्डलाइफ) एसआर नरेश और डीएफओ (दलमा) अभिषेक कुमार ने बुधवार को मानगो में वन विभाग के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों से अपील की गई कि वह सेंदरा पर्व पूजा पाठ के साथ मनाएं। पहाड़ और प्रकृति की पूजा करें। लेकिन जंगली जानवरों का शिकार ना करें। चीफ कंजरवेटर आफ फॉरेस्ट (वाइल्डलाइफ) ने कहा कि दलमा की शान जंगली जानवरों की वजह से ही है। जंगली जानवर खत्म हो जाएंगे तो दलमा की शान खत्म हो जाएगी। इसलिए वह आदिवासी समाज के लोगों से अपील करते हैं कि जानवरों का शिकार ना करें। दूसरी तरफ, वन विभाग सेंदरा पर्व को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है। लोग जंगली जानवरों का शिकार ना करें। इसके लिए पुलिस फोर्स लगाई जाएगी और मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि एक-दो दिन में मजिस्ट्रेटों की तैनाती हो जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग जानवरों का शिकार नहीं करते। कुछ बाहर से आने वाले लोग ही जानवरों का शिकार करते हैं। इन्हें रोकने के लिए वन विभाग पूरा प्रबंध करेगा।
इसे भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन घोड़ाबांधा में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के बेटे की शादी के रिसेप्शन में हुए शामिल, वर वधु को दिया आशीर्वाद

You may also like
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी