Home > Crime > बिरसा नगर थाना क्षेत्र के लोयोला स्कूल के पास बदमाश ने युवती के गले से छीनी चेन, प्राथमिकी दर्ज

बिरसा नगर थाना क्षेत्र के लोयोला स्कूल के पास बदमाश ने युवती के गले से छीनी चेन, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसा नगर थाना क्षेत्र के लोयोला स्कूल के पास से बदमाशों ने एक युवती के गले से सोने की चेन छीन ली सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गया। बिरसा नगर के एलीगेट हाइट ब्लॉक की रहने वाली कुमकुम दास के गले से सोने की चेन छीनी गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना 26 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे की है। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।‌ कुमकुम दास ने पुलिस को बताया कि वह घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। तभी एक युवक पीछे से आया। सोने की चेन छीन कर भाग निकला। सोने की चेन की कीमत 65 हजार रुपए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
बिरसा नगर थाना क्षेत्र के लोयोला स्कूल के पास बदमाश ने युवती के गले से छीनी चेन, प्राथमिकी दर्ज

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply