Home > Crime > उलीडीह शंकोसाई में ब्राउन शुगर बेच रहा था अपराधी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

उलीडीह शंकोसाई में ब्राउन शुगर बेच रहा था अपराधी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना पुलिस ने गुरुवार को शंकोसाई रोड नंबर 2 से एक अपराधी आकाश उर्फ छोटू को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह अपराधी आकाश शंकोसाई और अन्य इलाके में घूम घूम कर ब्राउन शुगर बेच रहा था। पुलिस ने आकाश के पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद की है। पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर लाकर यहां बेचता है। पुलिस लिखा पढ़ी करने के बाद आकाश को एमजीएम अस्पताल ले गई। यहां मेडिकल जांच कराने के बाद अपराधी आकाश को कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply