Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के साकची गोल चक्कर के पास डीएम लाइब्रेरी के सामने स्कूटी सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत, एमसीएम में छोड़कर भागा

साकची थाना क्षेत्र के साकची गोल चक्कर के पास डीएम लाइब्रेरी के सामने स्कूटी सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत, एमसीएम में छोड़कर भागा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के साकची गोल चक्कर से बागे जमशेद जाने वाली रोड पर गुरुवार को डीएम लाइब्रेरी के सामने एक स्कूटी सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में पैदल चल रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। वह जमीन पर गिर गया। लोगों के कहने पर स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचा। यहां एमजीएम अस्पताल में घायल व्यक्ति को छोड़कर स्कूटी सवार भाग निकला। बाद में डॉक्टरों ने पैदल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्कूटी सवार का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मृतक की भी पहचान कराने की कोशिश चल रही है।

You may also like
Kandra Accident : कांड्रा में आधुनिक कंपनी के कर्मी को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
Jamshedpur: बर्मामाइंस में टाटानगर रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री गेट के पास टैंकर ने वृद्ध सब्जी विक्रेता को कुचला, मौत
Jamshesdpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा सुकना बस्ती की महिला को डांगा के पास एनएच 33 पर ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 4 कीरहने वाले युवती को लगा करंट, मौत

Leave a Reply