Home > Crime > सरायकेला के भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले हत्यारी की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

सरायकेला के भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले हत्यारी की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला जिले के नोराडीह के रहने वाले भाजपा नेता आत्माराम मुखी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के आरोपी बुद्धेश्वर लोहार की एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई है। शुक्रवार को उसने आईसीयू में इलाज के दौरान दम तोड़ा। बुद्धेश्वर लोहार की उम्र 50 वर्ष के आसपास थी। वह साल 2007 से घाघीडीह जेल में बंद था। 7 महीने पहले ही कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बताते हैं कि गुरुवार को जेल में ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आइसीयू में उसका इलाज चल रहा था। यहीं उसने दम तोड़ दिया। बुद्धेश्वर सोरेन कुंवारा था। घटना की जानकारी मिलने पर उसका बड़ा भाई भुवनेश्वर लोहार एमजीएम अस्पताल पहुंचा। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी है।
इसे भी पढ़ें – कमिश्नर कोर्ट से आदेश के बाद भी अधिकारी नहीं दिला रहे जमीन पर कब्जा, व्यक्ति ने साकची में डीसी ऑफिस में आत्मदाह करने का किया ऐलान

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO