Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के मानगो चौक के पास बदमाशों के दो गुटों में चली गोलियां, मची अफरा-तफरी

मानगो थाना क्षेत्र के मानगो चौक के पास बदमाशों के दो गुटों में चली गोलियां, मची अफरा-तफरी

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो चौक के पास दो गुटों के बीच आपसी रंजिश में फायरिंग हो गई। कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। जो लोग वहां पहले से मौजूद थे वह भी भाग खड़े हुए। फायरिंग करने के बाद बदमाश भी निकल भागे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल से 3 खोखा बरामद हुआ है। बताते हैं कि छोटा पुल के पास कुछ युवक पैदल पहुंचे और वहां पहले से खड़े एक युवक पर पिस्टल तान दी। तभी दूसरे गुट के युवक ने भी पिस्टल निकाल ली और उसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। सभी बदमाश मानगो के रहने वाले बताए जाते हैं।

यह भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर में गैस गोदाम के पास बंद घर में चोरी करने घुसे तीन चोरों को लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

You may also like
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO