Home > Jamshedpur > यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में उतरा आदिवासी समुदाय, बिष्टुपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 9 जुलाई को किया संगोष्ठी का ऐलान

यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में उतरा आदिवासी समुदाय, बिष्टुपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 9 जुलाई को किया संगोष्ठी का ऐलान

न्यूज बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ आदिवासी समुदाय ने कमर कस ली है। आदिवासी समुदाय के आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के लोगों ने बिष्टुपुर में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि आदिवासी समुदाय के लोग यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ है। आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के जुगसलाई के तरप परगना दशमथ हांसदा ने बताया गया कि एक्सएलआरआई सभागार में 9 जुलाई को यूनिफॉर्म सिविल कोड के विषय में एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में गांव से आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख मांझी, मुंडा, सरदार आदि आएंगे। इस सम्मेलन में यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने पर आदिवासियों की परंपराएं प्रभावित होंगी। आदिवासी प्रकृति को पूजते हैं। उन पर जबरन कोई दूसरा नियम थोपा जाए यह कतई बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सुझाव और आपत्ति को स्वीकार किया जाएगा। बाद में इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होता है तो आदिवासी समुदाय बिखर जाएगा। इससे पर्यावरण पर भी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ ना करे।

इसे भी पढ़ें – सरायकेला के भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले हत्यारी की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply