Home > Crime > उत्पाद विभाग ने नए साल के जश्न के बीच छापामारी कर हाथी खेदा मंदिर के आसपास व लावजोड़ा इलाके से बरामद की अवैध शराब

उत्पाद विभाग ने नए साल के जश्न के बीच छापामारी कर हाथी खेदा मंदिर के आसपास व लावजोड़ा इलाके से बरामद की अवैध शराब

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर अवैध शराब की तलाश में छापामारी तेज कर दी है। शुक्रवार की देर रात तक छापामारी की गई। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि बोड़ाम थाना क्षेत्र के हाथी खेदा मंदिर के आसपास अवैध शराब बेची जा रही है। इस पर हाथी खेदा मंदिर के आसपास लावजोड़ा इलाके में छापामारी कर 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 33 के किनारे के ढाबों, होटलों और स्टेट हाईवे के किनारे के ढाबे और होटलों पर छापामारी की गई है। इसके अलावा कमलपुर और बरसोल समेत अन्य थाना क्षेत्रों में भी छापामारी हुई है।

यह भी पढें – बागबेड़ा में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के

उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह छापामारी लगातार जारी रहेगी। नए साल के जश्न के बीच लोग दारू पीकर उत्पात मचाते हैं। इसी को लेकर यह छापामारी की जा रही है। जानकारों का कहना है कि नए साल के मौके पर दारू पीने वाले विधि व्यवस्था के काम में अड़चन पैदा करते हैं। दारू पीकर गाड़ी चलाने से रोड एक्सीडेंट होते हैं। लड़ाई झगड़ा मारपीट और जानलेवा हमला होता है। इसीलिए जिला प्रशासन इस कोशिश में रहता है कि लोग नए साल के मौके पर दारू न पाएं। ताकि, जिले में विधि व्यवस्था की स्थिति अच्छी बनी रहे। लेकिन दारू माफिया किसी न किसी तरह से बाजार में दारू भेजते रहते हैं। समाजशास्त्री राजेश कुमार सिन्हा का कहना है कि शराब के चलते ही समाज में विकृति हुई है और स्थितियां बदतर होती जा रही हैं। इसलिए, इस पर लगाम लगाना जरूरी है।

You may also like
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा
विकसित भारत 2047 का सपना, पर्यावरणीय संतुलन ही है स्थायी समृद्धि की कुंजी : डॉ. विनोद बी माथुर
जमशेदपुर में दीपावली की रौनक, धनतेरस पर साकची बाजार में उमड़ी जबरदस्त भीड़

Leave a Reply