Home > Health > आदिवासी स्टाफ को खड़ा कर कांग्रेस के नेता रियाज खान पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर आदिवासी जन कल्याण समिति ने गांधी मैदान में फूंका डॉक्टर अशरफ बदर का पुतला

आदिवासी स्टाफ को खड़ा कर कांग्रेस के नेता रियाज खान पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर आदिवासी जन कल्याण समिति ने गांधी मैदान में फूंका डॉक्टर अशरफ बदर का पुतला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आदिवासी जन कल्याण समिति ने शनिवार को मांगों के गांधी मैदान में मानगो के रोड नंबर 1 में नर्सिंग होम चलाने वाले डॉक्टर अशरफ बदर का पुतला फूंका। आदिवासी जन कल्याण समिति की महिलाओं ने मांग की कि डॉक्टर अशरफ बदर ने अपने नर्सिंग होम की महिला स्टाफ से पीड़ित मरीज जैद खान को इंसाफ दिलाने के लिए खड़े हुए कांग्रेस के नेता रियाजउद्दीन खान के खिलाफ जो फर्जी मामला बनाया है उसे वापस लिया जाए।

डाक्टर अशरफ बदर का पुतला जलाते लोग

आदिवासी महिला कल्याण समिति की सिंजिला कुजूर ने कहा कि डॉक्टर बदर ने 2 अगस्त को जैद खान का गालब्लेडर का ऑपरेशन किया था। लेकिन अभी तक जैद खान ठीक नहीं हुआ है। उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। जैद खान के परिजन भी पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर अशरफ बदर ने बिना जांच किए जैद खान को टीबी की दवा देनी शुरू कर दी।

मरीज जैद खान के परिजन

इससे उसकी स्थिति और बिगड़ गई। थाने पर समझौता हुआ था कि जैद खान को ठीक करने में जो भी खर्च आएगा। उसको डॉक्टर अशरफ बदर वाहन करेंगे। लेकिन डॉक्टर अशरफ बदर ने इलाज का खर्च देने से इनकार कर दिया।

आदिवासी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष सिंजिला

उल्टे वह परिजनों पर 2 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाने लगे। जैद खान के ऊपर अपनी एक आदिवासी महिला स्टाफ से बिरसानगर और मानगो थाने में आवेदन दिलवा दिया कि रियाज खान ने उनकी महिला स्टाफ से बदसलूकी की है‌।

यह भी पढें- किशोर के गाल ब्लैडर के ऑपरेशन के बाद गलत दवा चलाने का आरोप लगाकर परिजनों ने मानगो रोड नंबर 1 स्थित अशरफ बदर के क्लीनिक पर किया हंगामा, पहुंची पुलिस

जबकि रियाज खान का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। आदिवासी जन कल्याण समिति ने मांग की है कि डॉ अशरफ बदर जैद खान के इलाज का खर्च वहन करें और रियाज खान के खिलाफ जो फर्जी मामला खड़ा किया है, उसको वापस लें।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO