Home > Business > टाटा स्टील की 30 साल पुरानी चिमनी रविवार को दक्षिण अफ्रीका की एडिफिस कंपनी करेगी ध्वस्त, किए गए सुरक्षा के इंतजाम

टाटा स्टील की 30 साल पुरानी चिमनी रविवार को दक्षिण अफ्रीका की एडिफिस कंपनी करेगी ध्वस्त, किए गए सुरक्षा के इंतजाम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा स्टील की 30 साल पुरानी चिमनी को रविवार को ध्वस्त किया जाएगा। ध्वस्त करने का काम दक्षिण अफ्रीका की एडिफिस कंपनी को दिया गया है। एडिफिस वही कंपनी है जिसने कुछ दिनों पहले नोएडा में ट्विन टावर को ध्वस्त किया था।

इसे भी पढ़ें – यूनियन नेताओं के विरोध के बाद अब 29 नवंबर को ही टाटा मोटर्स में होगा ब्लॉक क्लोजर, 28 को खुली रहेगी कंपनी

टाटा स्टील में चिमनी को ध्वस्त करने के लिए कंपनी ने सरकार और जिला प्रशासन ने सभी तरह की इजाजत ले ली है। कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा कर्मचारियों ने उस इलाके को अपने घेरे में ले लिया है। जहां यह चिमनी मौजूद है। बताते हैं कि यह चिमनी 110 मीटर ऊंची है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार चिमनी को प्लांट के बैटरी नंबर 5 में स्थित है। चिमनी 1992 में बनाई गई थी। अब इसकी जगह आधुनिक चिमनी तैयार की गई है। इसीलिए, इस चिमनी को गिराया जा रहा है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा