Home > Jamshedpur > टाटा मोटर्स प्लांट पर मंडराता बंदी का खतरा टला, गेल ने 9 दिनों में शुरू की PNG सप्लाई

टाटा मोटर्स प्लांट पर मंडराता बंदी का खतरा टला, गेल ने 9 दिनों में शुरू की PNG सप्लाई

Jamshedpur (Jharkhand ) : सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी GAIL (India) Limited ने अपनी तेज और प्रभावी कार्यशैली का परिचय देते हुए Tata Motors के जमशेदपुर प्लांट को संभावित बंदी (Jamshedpur LPG Shortage) से बचा लिया। प्रोपेन गैस की कमी से जूझ रहे प्लांट में गेल ने महज 9 दिनों के भीतर पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति शुरू कर दी।

इस पूरी प्रक्रिया को युद्धस्तर पर अंजाम (Jamshedpur LPG Shortage) दिया गया। समझौते पर हस्ताक्षर से लेकर पाइपलाइन बिछाने और गैस की कमीशनिंग तक का काम लगातार 24 घंटे चलाकर रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। आम तौर पर इस तरह की परियोजनाओं में कई सप्ताह लगते हैं, लेकिन गेल की टीम ने इसे सिर्फ 9 दिनों में पूरा कर नई मिसाल कायम की।

इस त्वरित पहल से न केवल Tata Motors के उत्पादन पर संकट टल गया, बल्कि औद्योगिक गतिविधियों की निरंतरता भी सुनिश्चित हो गई। इसके साथ ही जमशेदपुर में यह दूसरा बड़ा औद्योगिक प्लांट बन गया है जो प्राकृतिक गैस पर संचालित हो रहा है। इससे पहले Tata Steel की कोम्बी मिल अक्टूबर 2025 से PNG पर चल रही है।

इसे भी पढ़ें – है- ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी औद्योगिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किए हमले

कमीशनिंग के दौरान गेल और टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि दोनों कंपनियों के समन्वित प्रयास का परिणाम है। साथ ही संकेत दिए गए कि आने वाले समय में और भी औद्योगिक इकाइयों को PNG नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार+VDO

प्राकृतिक गैस की यह पहल न केवल उद्योगों को राहत दे रही है, बल्कि स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

You may also like
Jamshedpur Tata Motors : टाटा मोटर्स अस्पताल के कर्मचारियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी
Jamshedpur Tata Motors: टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त 8 कर्मचारियों का सम्मान, यूनियन ने दी स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं
टाटा मोटर्स जमशेदपुर में 14.03 फीसद बोनस, कर्मचारियों को अधिकतम 87,543 और औसतन 53,787 रुपये, 1 अक्टूबर को खाते में आएगी राशि+VDO
पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते जमशेदपुर में रसोई गैस की किल्लत, PNG कनेक्शन गैस नेटवर्क बढ़ाने पर सरकार का ज़ोर

Leave a Reply