Home > Crime > जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार+VDO

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनारी थाना पुलिस (Jamshedpur Brown Sugar Smuggling) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला सहित चार ब्राउन शुगर तस्करों (Jamshedpur Brown Sugar Smuggling) को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि डोबो पुल के पास मरीन ड्राइव रोड पर कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी औद्योगिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किए हमले

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 43 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका वजन करीब 5 ग्राम बताया जा रहा है। इसके अलावा 6 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें – परसुडीह में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, ताले काटकर नकदी और सामान उड़ाए+VDO

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारती कैवर्त, विशाल कैवर्त, ऋषभ साहू और कुमार बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद

Leave a Reply