Home > Jamshedpur > पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते जमशेदपुर में रसोई गैस की किल्लत, PNG कनेक्शन गैस नेटवर्क बढ़ाने पर सरकार का ज़ोर

पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते जमशेदपुर में रसोई गैस की किल्लत, PNG कनेक्शन गैस नेटवर्क बढ़ाने पर सरकार का ज़ोर

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन की उपलब्धता बढ़ाने को लेकर गुरुवार को साकची में एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक (Jamshedpur LPG Scarcity) आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आवास एवं नगर विकास विभाग के सचिव ने की। इसमें घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन बढ़ाने और गैस पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार पर विस्तार से चर्चा (Jamshedpur LPG Scarcity) हुई।

इस बैठक में गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी और विभिन्न नगर निकायों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान सचिव ने शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन की संख्या तेजी से बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती ईंधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी बताया गया।

नगर निकायों को निर्देश दिया गया कि पाइपलाइन बिछाने के कार्य में सभी जरूरी अनुमतियां समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कार्य में देरी न हो। बैठक में यह भी बताया गया कि घर-घर पीएनजी कनेक्शन पहुंचने से पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता घटेगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को सुविधाजनक गैस आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इसे भी पढ़ें – ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी औद्योगिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किए हमले

इस वर्चुअल बैठक में जेएनएसी की ओर से उप नगर आयुक्त भी शामिल हुए। बैठक में जमशेदपुर में पीएनजी नेटवर्क विस्तार और अधिक से अधिक घरों तक कनेक्शन पहुंचाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। साथ ही पीएनजी विस्तार में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply