Home > World > ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी औद्योगिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किए हमले

ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी औद्योगिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किए हमले

News Bee : मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान की सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने “Operation True Promise 4” के तहत 90वां बड़ा हमला करते हुए अमेरिकी और इजरायली हितों से जुड़े कई ठिकानों को निशाना (Iran America War) बनाया।

IRGC द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह हमला ( Iran America War ) ईरान के औद्योगिक ठिकानों पर पहले हुए हमलों के जवाब में किया गया। इस बार मिसाइल और ड्रोन के संयुक्त ऑपरेशन में खाड़ी क्षेत्र के कई अहम औद्योगिक केंद्रों को टारगेट किया गया।

बताया गया कि Abu Dhabi में मौजूद अमेरिकी स्टील प्लांट्स और Manama के आसपास स्थित एल्यूमीनियम सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। ये वे ठिकाने थे जो पहले के हमलों में सुरक्षित बचे हुए थे।

IRGC ने दावा किया है कि इस हमले में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और हथियार फैक्ट्रियों को भी निशाना बनाया गया, जिनमें इजरायल की Rafael Advanced Defense Systems से जुड़ी इकाइयां भी शामिल हैं।

हमले के दौरान कई अमेरिकी सैनिकों के हताहत होने की भी बात कही गई है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। हमले के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और घायलों को निकालने के लिए घंटों तक एंबुलेंस चलती रहीं।

दूसरे चरण में IRGC ने इजरायल के कई एयरबेस और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। साथ ही Kuwait, Saudi Arabia और United Arab Emirates में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए।

IRGC ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका और इजरायल ने ईरानी ठिकानों पर हमले जारी रखे, तो जवाब और भी ज्यादा कठोर होगा। संगठन ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को सीधे संदेश देते हुए कहा कि वह इस संघर्ष को और न बढ़ाएं, वरना इसके गंभीर वैश्विक परिणाम हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – Iran America War: ईरान के हमलों से यूएई की एल्युमीनियम कंपनी तबाह, इराक-इसराइल में भी बढ़ी हलचल

IRGC के अनुसार, यह अभियान उन मजदूरों को समर्पित है जो पहले के हमलों में मारे गए थे, और यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक “दुश्मन” अपने कदम पीछे नहीं खींचते।

You may also like
निखार सबलोक हत्याकांड: पूछताछ के दौरान अशोक सिंह राघव की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में भर्ती
ईरानी मिसाइल हमलों से अमेरिका-सऊदी की चिंता बढ़ी, पैट्रियट इंटरसेप्टर का भंडार तेजी से घटा
जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, साकची पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; लूटा गया चैन और बाइक बरामद+VDO
सरायकेला में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार समेत तीन माओवादी गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद

Leave a Reply