Home > Crime > हरियाणा से ससुराल आए व्यक्ति ने ससुराल में झगड़े के बाद बिष्टुपुर के बेल्डीह लेक में कूदकर की खुदकुशी

हरियाणा से ससुराल आए व्यक्ति ने ससुराल में झगड़े के बाद बिष्टुपुर के बेल्डीह लेक में कूदकर की खुदकुशी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: हरियाणा से 4 साल बाद लौटकर जमशेदपुर के व्यक्ति सुनील कुमार वर्मा ने बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेलडीह लेक में कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव की तलाश करा रही है। शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने पर धतकीडीह मेडिकल बस्ती में मुखी समाज के नेता सुरेश मुखी भी मौके पर पहुंचे‌। सुरेश मुखी ने बताया कि सुनील कुमार वर्मा 4 साल पहले हरियाणा चला गया था। वहां वह पंचकूला में जॉब करता था। वह बुधवार को ही जमशेदपुर लौटा है। मेडिकल बस्ती का रितेश मुखी उसका बचपन का दोस्त था। दोस्तों का एक व्हाट्सएप ग्रुप है। बताते हैं कि व्हाट्सएप ग्रुप में ही दोपहर बाद 3:00 बजे सुनील कुमार वर्मा ने मैसेज डाला कि वह आत्महत्या करने जा रहा है और इस आत्महत्या की जिम्मेदार उसकी सास मधु और पत्नी अनीता है। सुरेश मुखी ने बताया कि मैसेज डालने से पहले उसने रितेश मुखी को फोन कर बताया था कि वह जमशेदपुर पहुंच रहा है। बताते हैं कि जमशेदपुर आने के बाद वह अपनी ससुराल गया और ससुराल में ही उसकी सास और पत्नी से उसकी कुछ कहासुनी हुई। सास ने उससे कहा कि वह उसे नहीं पहचानती। इसी के बाद उसने बेल्डीह जाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने गोताखोर लगाकर शव निकलवाने की कोशिश कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सुरेश मुखी ने बताया कि सुनील की ससुराल के लोग धातकीडीह में ही रेडियो मैदान के पास रहते हैं। अभी तक सुनील के परिजन घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply