Home > Crime > बेल्डीह लेक में कूदकर जान देने वाले व्यक्ति का शव गोताखोरों ने निकाला, गुरुवार को होगा पोस्टमार्टम

बेल्डीह लेक में कूदकर जान देने वाले व्यक्ति का शव गोताखोरों ने निकाला, गुरुवार को होगा पोस्टमार्टम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेलडीह लेक में कूदकर जान देने वाले हरियाणा के पंचकुला के सुनील कुमार वर्मा का शव निकाल लिया गया है। गोताखोरों ने यह शव रात 10:30 बजे के करीब निकाला। शव निकालने के बाद पुलिस ने सभी के सामने इसका पंचनामा भरा। इसके बाद शव को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखवा दिया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। गौरतलब है कि सुनील कुमार वर्मा 4 साल पहले जमशेदपुर में रहकर ड्राइविंग करता था। यहां उसकी दोस्ती कई लोगों से हुई थी। धतकीडीह के रेडियो मैदान की रहने वाली अनीता से उसकी लव मैरेज हुई थी। सुनील कुमार वर्मा को अनीता से एक बच्चा भी हुआ था। उसकी मौत हो गई थी। 4 साल पहले सुनील कुमार वर्मा हरियाणा वापस चला गया था। वही काम करने लगा था। बुधवार की रात उसके बेल्डीह लेक में कूदकर आत्महत्या करने की जानकारी होते ही सुनील कुमार वर्मा के दोस्त रितेश मुखी के भाई मुखी समाज के नेता सुरेश मुखी भी बेल्डीह लेक पहुंच गए। सुरेश मुखी ने पत्रकारों को बताया कि सुनील कुमार वर्मा बुधवार को ही हरियाणा से जमशेदपुर आया था। उसने यहां आने के बाद रितेश मुखी को फोन कर बताया कि वह जमशेदपुर आ गया है। इसके बाद वह अपनी ससुराल पत्नी से मिलने गया था। यहां उसकी सास मधु और पत्नी अनीता देवी से उसका झगड़ा हुआ। वहां से सीधे वह अपना टिफिन लेकर बेलडीह लेक पहुंचा। बेल्डीह लेक में उसने छलांग लगा दी। सुरेश मुखी ने बताया कि बेल्डीह लेक में छलांग लगाने से पहले उसने अपने दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप में आत्महत्या करने की जानकारी दे दी थी। अपने सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह अपनी सास और पत्नी की वजह से जान दे रहा है। जब सुनील ने बेल्डीह लेक में छलांग लगाई तो वहां बहुत से लोग मछली मार रहे थे। उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील का शव निकाला गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply