Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में दो घरों में स्प्रे गैंग ने अंजाम दी चोरी, मचा हड़कंप

उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में दो घरों में स्प्रे गैंग ने अंजाम दी चोरी, मचा हड़कंप

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में स्प्रे गैंग ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर के लोग शनिवार की सुबह उठे तो देखा उनके घरों में चोरी हो गई है। घटना की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी। विकास सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का हालचाल लिया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। आदर्श नगर के रहने वाले अशोक श्रीवास्तव के घर में चोर घुसे और स्प्रे मारकर परिवार के लोगों को बेहोश कर दिया और घर में रखा मोबाइल लैपटॉप और 35000 रुपए लेकर फरार हो गए। इसके बाद में नागमणि सिंह के घर के किराएदार विष्णु महतो के घर में छत के जरिए घुसकर घर में रखा बैग, गहना और 5000 रुपए नकद लेकर चोर फरार हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च

Leave a Reply