Home > Crime > जेएनएसी के उड़नदस्ता ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 दुकानदारों से वसूला 15 हजार 500 रुपए जुर्माना, सिदगोड़ा गिराया अवैध निर्माण

जेएनएसी के उड़नदस्ता ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 दुकानदारों से वसूला 15 हजार 500 रुपए जुर्माना, सिदगोड़ा गिराया अवैध निर्माण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति यानी जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर बुधवार को उड़नदस्ता दल ने साकची समेत विभिन्न बाजारों में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। 60 दुकानों में ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई। इनमें से 14 दुकानदारों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं था। इनसे ₹14500 जुर्माना वसूल किया गया। एक दुकान में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिला। इस दुकानदार से ₹1000 जुर्माना लिया गया। इस तरह कुल 15 दुकानदारों से ₹15500 का जुर्माना लिया गया।

दुकानों का निरीक्षण करने वालों में प्रभारी कर दरोगा मनोज कुमार लाल दास, क्षेत्रीय कर्मी प्रकाश भगत, दिलीप बारिक, कृष्णा राम, विनोद तिवारी, गणेश राम आदि शामिल थे। जेएनएसी के कर्मचारियों ने सिदगोड़ा स्थित मछली बाजार का भी औचक निरीक्षण किया। यहां अवैध निर्माण करने वाले दुकानदार पर नगर प्रबंधक ज्वाय गुड़िया के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रोका गया और ढलाई किए जा रहे हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें – दलमा में 1 मई को आयोजित होगा सेंदरा पर्व, वन विभाग ने मानगो में की लोगों से जानवरों का शिकार न करने की अपील

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO