Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के राजनगर से 20 हजार और जेवरात लेकर फरार हो गई दूसरी पत्नी, पुलिस से शिकायत

साकची थाना क्षेत्र के राजनगर से 20 हजार और जेवरात लेकर फरार हो गई दूसरी पत्नी, पुलिस से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में किराए के मकान में रहने वाली प्रदीप सोना की दूसरी पत्नी अनीता सोना घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। इस मामले में मंगलवार को प्रदीप सोना ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। अनीता सोना घर से 20 हजार रुपए और जेवरात लेकर फरार हुई है। बताते हैं कि सोमवार की रात 3:00 बजे दूसरी पत्नी गाड़ी में बैठकर फरार हो गई। घटना 8 फरवरी की है। प्रदीप सोना ने क्षेत्र में पता लगाया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। प्रदीप सोना ने बताया कि वह अपनी पत्नी का मिलन अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। इलाज के दौरान ही वह वहां से फरार हो गई है। सीतारामडेरा के कालिंदी बस्ती में किसी के साथ रह रही है। प्रदीप को आशंका है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। अनीता सोना का मायका बंगाल के बलरामपुर में है। प्रदीप को पहली पत्नी से दो बेटे हैं। लेकिन, दोनों अलग-अलग रहते हैं।
इसे भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को आएंगे साकची के गोपाल मैदान, करेंगे एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर का शिलान्यास

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील