Home > Jamshedpur > केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को आएंगे साकची के गोपाल मैदान, करेंगे एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर का शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को आएंगे साकची के गोपाल मैदान, करेंगे एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर का शिलान्यास

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को जमशेदपुर आ रहे हैं। जमशेदपुर में वह साकची के बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में एक कार्यक्रम करेंगे। यहां जनसभा होगी। साथ ही यहां से एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर का आनलाइन शिलान्यास करेंगे। 10.02 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक बनाया जाएगा। इसके अलावा, शहरबेड़ा से महुलिया तक बने 44 किलोमीटर फोरलेन सड़क का भी उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को दोपहर बाद 2:15 बजे सोनारी हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वह कार से गोपाल मैदान पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर गोपाल मैदान में 5000 वर्ग फीट का पंडाल और स्टेज बनाया जाएगा जा रहा है। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 4:15 बजे सोनारी हवाई अड्डे से वह रांची लौट जाएंगे। डीसी विजया जाधव और एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को गोपाल मैदान जाकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और पंडाल व स्टेज जल्द तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। डीसी विजया जाधव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें-21 शंखों के शंखनाद के साथ गोलमुरी केबुल क्रिकेट मैदान से निकली हिंदू नव वर्ष की शोभा यात्रा

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?