Home > Crime > चांडिल के झरियाडीह में कार हाईवा की टक्कर में दूल्हे के भाई समेत 3 की मौत, कार से लौट रही थी बारात

चांडिल के झरियाडीह में कार हाईवा की टक्कर में दूल्हे के भाई समेत 3 की मौत, कार से लौट रही थी बारात

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : चांडिल के झरियाडीह में मंगलवार की सुबह अल्टो कार को हाईवा ने टक्कर मार दी। इस कार से विदाई के बाद बारात लौट रही थी। इस दुर्घटना में 3 बारातियों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया है। हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 3 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में मातकमकोचा का रहने वाला दूल्हे का भाई बबलू सोरोन है। उसकी उम्र 25 साल के आसपास है। इसके अलावा चांडिल के पाटा के रहने वाले 24 वर्षीय शिबू राम मार्डी और रंगामटिया का रहने वाला बबलू सोरेन भी है। जबकि नीलम हांसदा घायल हुआ है। बताते हैं कि मातकमकोचा के रहने वाले सोमाय सोरेन की शादी थी। सभी बाराती आल्टो कार से कांदरबेड़ा गए थे और वहां से लौट रहे थे। तब हादसा हुआ।
इसे भी पढ़ें-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को आएंगे साकची के गोपाल मैदान, करेंगे एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर का शिलान्यास

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply