Home > Crime > Jamshedpur: बर्मामाइंस में टाटानगर रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री गेट के पास टैंकर ने वृद्ध सब्जी विक्रेता को कुचला, मौत

Jamshedpur: बर्मामाइंस में टाटानगर रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री गेट के पास टैंकर ने वृद्ध सब्जी विक्रेता को कुचला, मौत

जमशेदपुर: बर्मामाइंस में टाटानगर रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री गेट के पास सब्जी बेच रहे एक वृद्ध जहानाबाद के रहने वाले विनेश्वर प्रसादको एक टैंकर ने कुचल दिया। इस सड़क हादसे में विणेश्वर प्रसाद की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि बेणेश्वर प्रसाद बर्मामाइंस में स्टार टॉकीज के पास फुटपाथ पर आलू प्याज बेचते थे। सोमवार को वह सड़क पार कर रहे थे। तभी टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर के चालक बंगाल के पश्चिम बंगाल के हल्दिया के रहने वाले विश्वजीत को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply