Home > Crime > सैंकी यादव की मां ने हत्यारोपी राजेश सिंह और उसके गुर्गों पर लगाया गवाहों को धमकाने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

सैंकी यादव की मां ने हत्यारोपी राजेश सिंह और उसके गुर्गों पर लगाया गवाहों को धमकाने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा की जय मंगल कॉलोनी की रहने वाली उषा देवी ने एसएसपी से शिकायत की है कि उनके बेटे सैंकी यादव का हत्यारोपी राजेश सिंह गवाहों को धमकाने में लगा हुआ है। उषा देवी ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर को सैंकी यादव हत्याकांड का केस कोर्ट में खुलने वाला है। इस मामले में सैंकी यादव की मां उषा यादव और सैंकी का भाई संदीप यादव गवाह हैं। उषा देवी का कहना है कि राजेश यादव गवाहों को डराने धमकाने के लिए बदमाश भेज रहा है। साथ ही पैसे का भी लालच दे रहा है कि गवाही ना दो। धमकी दे रहा है कि अगर गवाही दी तो जैसा सैंकी यादव का हश्र हुआ है वैसा ही संदीप यादव का हश्र कर देंगे। उषा देवी ने एसएसपी ऑफिस में आवेदन में बताया कि उनके घर के बाहर सैंकी यादव हत्याकांड के हत्यारोपी राजेश सिंह, रोहन सिंह, उत्तम लोहार, संतोष पंडित और शुभम अड्डेबाजी करते हैं। शेखर रक्षित अभी जेल में बंद है। बाकी सब जमानत पर बाहर आ चुके हैं। यह लोग उनके घर के बाहर गाली गलौज करते हैं और मारपीट पर उतारू रहते हैं। उषा देवी ने एसएसपी को बताया कि गवाहों पर दबाव बनाने और उन्हें फंसाने के लिए ही राजेश सिंह ने साकची में बसंत टॉकीज के पास अपने ऊपर गोली चलवाई थी। उषा देवी ने इस मामले की जांच कर आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

You may also like
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO

Leave a Reply