Home > Entertainment > दलमा में होगी सफारी टूरिज्म व्यवस्था, 90 लाख की लागत से खरीदे गए छह वाहन

दलमा में होगी सफारी टूरिज्म व्यवस्था, 90 लाख की लागत से खरीदे गए छह वाहन

पर्यटकों को वन विभाग दलमा की साइट पर कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, गेस्ट हाउस की भी होगी बुकिंग
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार हो रही है वन विभाग की साइट
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
वन विभाग दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य में सफारी टूरिज्म की शुरुआत कर रहा है। इसके लिए 90 लाख रुपए की लागत से 6 वाहन खरीदे गए हैं। वाहन को मॉडिफाई करने का काम जारी है। रांची से आए वन विभाग के चीफ कंजरवेटर आफ फॉरेस्ट वाइल्डलाइफ एसआर नटेश ने बुधवार को बताया कि दलमा घूमने के लिए पर्यटकों को सफारी की बुकिंग ऑनलाइन करनी होगी। इसके लिए वेबसाइट विकसित की जा रही है। जल्द ही वेबसाइट को लांच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 स्थानीय युवकों को ट्रेनिंग देकर टूरिस्ट गाइड के रूप में तैनात किया जा रहा है। इन्हें रोटेशन बेसिस पर तैनात किया जाएगा। यह पर्यटकों को दलमा के बारे में जानकारी देंगे। एसआर नटेश ने बताया कि बहुत दिनों से मांग की जा रही थी कि दलमा में सफारी टूरिज्म शुरू किया जाए। इसलिए वन विभाग ने अब इसे शुरू करने का फैसला किया है। एक महीने के अंदर दलमा में सफारी टूरिज्म शुरू कर दिया जाएगा। इसमें माकूलाकोचा से दलमा टॉप तक पर्यटकों को ले जाया जाएगा। एक वाहन में 10 पर्यटक बैठ सकेंगे। इसके लिए पर्यटकों से चार्ज लिया जाएगा। लेकिन, कितना रुपया लिया जाएगा। अभी यह तय नहीं हुआ है। जल्द ही वन विभाग के अधिकारी सफारी टूरिज्म के लिए पर्यटकों से ली जाने वाली रकम का निर्धारण कर लेंगे। डीएफओ (दलमा) अभिषेक कुमार ने बताया कि पर्यटकों को बीच-बीच में वाहन रोककर कैनोपी वाक और नेचुरल ट्रैक पर भी वाक कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस की बुकिंग भी इसी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन की जाएगी। इससे पर्यटकों को दलमा घूमना आसान हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- झामुमो नेता बाबर खान बोले राजनीति का स्तर इतना ना गिराएं, नारी की इज्जत नीलाम करने में क्यों जुटे हैं सियासतदां

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट