Home > Crime > जुगसलाई में एक बिल्डर और बिष्टुपुर में जमीन कारोबारी के घर व ऑफिस में ईडी ने की छापेमारी, आईएस छवि रंजन के हैं करीबी

जुगसलाई में एक बिल्डर और बिष्टुपुर में जमीन कारोबारी के घर व ऑफिस में ईडी ने की छापेमारी, आईएस छवि रंजन के हैं करीबी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवी रंजन पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने बुधवार को जमशेदपुर में उनके दो करीबियों के आवास और दफ्तर में छापामारी की है। ईडी की टीम ने बिष्टुपुर कांट्रैक्टर्स एरिया स्थित बेगुनिया टावर के रहने वाले रवि सिंह भाटिया के ऑफिस में छापामारी की। इसके बाद ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची और यहां भी छापामारी की गई है। रवि सिंह भाटिया जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। इसके अलावा ईडी की टीम ने जुगसलाई में गौशाला नाला रोड के रहने वाले बिल्डर श्याम सिंह के आवास पर भी रेड की है। श्याम सिंह भी जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। सरायकेला खरसावां जिले में भी उनका माल है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम छवि रंजन से कनेक्शन के मामले में रवि सिंह भाटिया और श्याम सिंह के आवास व दफ्तर पर छापामारी कर रही है। बताते हैं कि ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि रवि सिंह भाटिया भी रांची में जमीन खरीद बिक्री के मामले में शामिल हैं। इसी को लेकर यह छापामारी की जा रही है। गौरतलब है कि रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन रांची में जमीन घोटाले के मामले में ईडी के राडार पर है। ईडी उनसे कई राउंड पूछताछ कर चुकी है।
इसे भी पढ़ें- दलमा में होगी सफारी टूरिज्म व्यवस्था, 90 लाख की लागत से खरीदे गए छह वाहन

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply