Home > Crime > बारीडीह में 3 जुलाई को होगी रामार्चा पूजा, मर्यादा पुरुषोत्तम राम का सहयोग करने वालों की भी होगी पूजा

बारीडीह में 3 जुलाई को होगी रामार्चा पूजा, मर्यादा पुरुषोत्तम राम का सहयोग करने वालों की भी होगी पूजा

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : बारीडीह में आयोजित होने वाली रामार्चा पूजा व महाप्रसाद को लेकर तैयारी तेज हो गई है। बारीडीह में 3 जुलाई को रामार्चा पूजा होगी और 4 जुलाई को महाप्रसाद का आयोजन होगा। इसे लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बारीडीह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह विशाल पूजा होगी। इसमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पूजा की जाती है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के साथ वन गमन में सहयोग करने वाले और रावण से युद्ध में सहयोग करने वाले लोगों की भी पूजा होती है। रामार्चा पूजा लगभग 8 घंटे चलती है। इस पूजा में कोई भी व्यक्ति बैठ सकता है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को वह रामार्चा पूजा के महाप्रसाद के वितरण समारोह में आने का आग्रह नहीं करते। बल्कि जिनके तकदीर में होता है वह अपने आप यहां पहुंच जाते हैं। यह रामार्चा पूजा बारीडीह में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बारीडीह कार्यालय के समक्ष रामार्चा पूजा मैदान में आयोजित होगी। पूजा कराने के लिए विनोद पांडे समेत अन्य पूरा जी पुजारी मौजूद है। विधायक सरयू राय ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए उन्होंने 80000 कार्ड बांटे हैं।
इसे भी पढ़ें – उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में चार बच्चियों के अपहरण का प्रयास, बस्ती वासियों ने थाने में की शिकायत

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO