Home > Crime > सोनारी पुलिस ने परदेसी पाड़ा में घर की अलमारी से 12 लाख रुपए की चोरी करने वाले गार्ड को बोकारो से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सोनारी पुलिस ने परदेसी पाड़ा में घर की अलमारी से 12 लाख रुपए की चोरी करने वाले गार्ड को बोकारो से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के परदेसी पाड़ा के रहने वाले कौशल कुमार सिंह के घर की अलमारी से 12 लाख रुपए चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने उनके घर के गार्ड बोकारो स्टील सिटी के हरला थाना क्षेत्र के महुआरी बस्ती के रहने वाले प्रेम कुमार महतो उर्फ प्रेमा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 3 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए हैं। इसके अलावा, चोरी के पैसे से खरीदा गया दो नया मोबाइल, एक पलंग, एक गोदरेज की अलमारी, एक ड्रेसिंग टेबल, लकड़ी का एक टेबल और एक कूलर भी बरामद किया गया है। लिखा पढ़ी करने के बाद आरोपी प्रेम कुमार महतो उर्फ प्रेमा को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।

सोनारी थाना प्रभारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 31 मई की रात को कौशल किशोर सिंह ने अपनी बेटी की शादी बिष्टुपुर के होटल बीएस रेजिडेंसी से की थी। उन्होंने अपने अकाउंट से 12 लाख रुपए निकालकर अलमारी में रख दिए थे कि शादी के बाद सब को पेमेंट करना है। शादी के अगले दिन जब उन्होंने पेमेंट करने के लिए अलमारी खोली तो रुपयों का थैला गायब था। उन्होंने इधर-उधर खोजबीन की और फिर 1 जून को सोनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि उनके यहां रहने वाला गार्ड की भूमिका संदिग्ध है। गार्ड प्रेम कुमार उर्फ प्रेमा ने अपना मोबाइल नंबर चेंज कर दिया था। नया मोबाइल नंबर पुलिस ने हासिल किया और इसके बाद प्रेम कुमार महतो उर्फ प्रेमा को गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़ें – बारीडीह में 3 जुलाई को होगी रामार्चा पूजा, मर्यादा पुरुषोत्तम राम का सहयोग करने वालों की भी होगी पूजा

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर