Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में चार बच्चियों के अपहरण का प्रयास, बस्ती वासियों ने थाने में की शिकायत

उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में चार बच्चियों के अपहरण का प्रयास, बस्ती वासियों ने थाने में की शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर में 4 बच्चियों के अपहरण की कोशिश की गई है। इस घटना के बाद हयातनगर के लोगों में आक्रोश है। हयातनगर के लोगों ने रविवार की रात एक बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस के नेता पप्पू सिंह भी पहुंचे। बैठक के बाद फैसला लिया गया कि मामले की शिकायत उलीडीह थाने में की जाए। इसके बाद बस्ती के लोग उलीडीह थाना पहुंचे और शिकायत की। पुलिस को बताया कि दोपहर बाद लगभग 2:00 बजे 4 बच्चियां मदरसा जा रही थीं। तभी बाइक से आए युवकों ने उनका अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन, बच्चियां शोर मचाते हुए किसी तरह बचकर भाग निकलीं और अपने घर जाकर घर वालों को इसकी जानकारी दी। बस्ती वासी मोइज अनवर ने बताया की शनिवार की देर रात नौशाद के घर में फायरिंग भी हुई। लोगों ने उलीडीह थाना पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। बैठक में फिरोज आलम, नौशाद आदि लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें – उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 में तलाकशुदा महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार