Home > Entertainment > अब सुबह और शाम खुलेगा मानगो का नेचर पार्क, पार्क आने वालों को देना होगा नाम और मोबाइल नंबर, शांति समिति की बैठक में हुआ फैसला

अब सुबह और शाम खुलेगा मानगो का नेचर पार्क, पार्क आने वालों को देना होगा नाम और मोबाइल नंबर, शांति समिति की बैठक में हुआ फैसला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो का नेचर पार्क अब सुबह और शाम खुलेगा सुबह 5:00 बजे से 9:00 बजे तक और शाम को 4:00 से 7:00 बजे तक लोग बात कर पाएंगे। साथ ही यहां आने वालों को अपना नाम और मोबाइल नंबर भी देना होगा। यह फैसला शुक्रवार को वन विभाग की शांति समिति की बैठक में किया गया। यह बैठक मानगो के वन विभाग कार्यालय में हुई। इसमें डीएफओ ममता प्रियदर्शी, मुख्य वन संरक्षक रवि रंजन और रेंजर दिग्विजय सिंह के अलावा शांति समिति के लोग मौजूद थे। मानगो के नेचर पार्क पर पृथ्वी उद्यान में अब किसी भी तरह का धार्मिक कार्यक्रम नहीं होगा। किसी को अगर कोई कार्यक्रम करना होगा तो उसे डीएफओ से अनुमति लेनी होगी। पार्क के गेट पर दो शिफ्ट में गार्ड की तैनाती होगी। यहां आने वालों को रजिस्टर में मोबाइल नंबर और नाम देना होगा। जो लोग रोज टहलने आते हैं उनके लिए पास बनाया जाएगा। ताकि उन्हें रजिस्टर में बार-बार इंट्री करने की जरूरत ना हो। डीएफओ ने बताया कि आने वाले दिनों में पार्क में कैफेटेरिया और जिम के अलावा चिल्ड्रन पार्क भी बनेगा।

You may also like
जमशेदपुर में दीपावली की रौनक, धनतेरस पर साकची बाजार में उमड़ी जबरदस्त भीड़
Jamshedpur: कल्याण नगर में खाना बनाते समय आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, बचाने आया व्यक्ति भी झुलसा, एमजीएम में भर्ती
धालभूमगढ़ में फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार और एक व्यक्ति घायल, भाजपा नेता ने पहुंचाया अस्पताल
Jamshedpur: एसएसपी ने अपने लाव लश्कर के साथ किया जमशेदपुर कोर्ट का निरीक्षण, लगेंगे और सीसीटीवी कैमरे+ वीडियो

Leave a Reply