Home > Crime > जुगसलाई के हिल व्यू एरिया की रहने वाली युवती ने सैनिटाइजर पीकर कर ली खुदकुशी, पुलिस कर रही जांच

जुगसलाई के हिल व्यू एरिया की रहने वाली युवती ने सैनिटाइजर पीकर कर ली खुदकुशी, पुलिस कर रही जांच

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई के हिल व्यू एरिया की रहने वाली युवती वाशफा शकील ने सैनिटाइजर पीकर खुदकुशी कर ली है। सैनिटाइजर पीते ही परिजनों ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया। उसका इलाज इमरजेंसी में हुआ। लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके और शुक्रवार को युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा शकील हिल व्यू एरिया के रहने वाले शकील अहमद की बेटी थी। उसकी उम्र 22 साल थी। वाशफा नेत्र रोग से पीड़ित थी। इसी के चलते वह टेंशन में रहती थी। बताते हैं कि गुरुवार को अचानक उसने सैनिटाइजर पी लिया। जब उसे उल्टी होने लगी। तब, परिजनों को पता चला और तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply