Home > Crime > Jamshedpur: एसएसपी ने अपने लाव लश्कर के साथ किया जमशेदपुर कोर्ट का निरीक्षण, लगेंगे और सीसीटीवी कैमरे+ वीडियो

Jamshedpur: एसएसपी ने अपने लाव लश्कर के साथ किया जमशेदपुर कोर्ट का निरीक्षण, लगेंगे और सीसीटीवी कैमरे+ वीडियो

जमशेदपुर : एसएसपी ने अपने लाव लश्कर के साथ शनिवार को जमशेदपुर कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। एसएसपी ने उन सभी पॉइंट का जायजा लिया जहां से कोर्ट में दाखिल हुआ जा सकता है। एसएसपी ने मातहत अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और टाइट करने की हिदायत दी। एसएसपी ने बताया कि कोर्ट में और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कोर्ट के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। गौरतलब है कि जमशेदपुर पुलिस अपराध को खत्म करने के लिए एक नए तरह की कवायद कर रही है। इसके तहत विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर अपराधियों के मन में खौफ का माहौल बनाया जा रहा है और उन्हें संकेत दिया जा रहा है कि अगर उन्होंने अपराध किया तो कड़ी सजा दी जाएगी।

You may also like
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण
Jamshedpur Railway News : 26 अक्टूबर से संतरागाछी-खातिपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर से जयपुर और खाटूश्याम जाना होगा आसान

Leave a Reply