Home > Crime > धालभूमगढ़ में फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार और एक व्यक्ति घायल, भाजपा नेता ने पहुंचाया अस्पताल

धालभूमगढ़ में फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार और एक व्यक्ति घायल, भाजपा नेता ने पहुंचाया अस्पताल

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ फ्लाईओवर के नजदीक महाराज पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार और एक पैदल चल रहा व्यक्ति घायल हो गया। पैदल चल रहे व्यक्ति नरसिंहगढ़ के रहने वाले हीरा गायन हैं। जबकि, बाइक सवार कनास गांव का रहने वाला है। दोनों को गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद आलम मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply