Home > Jamshedpur > तिलक पुस्तकालय में पटाखे और ढोल नगाड़े की गूंज के बीच नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने लिया प्रभार, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर और अमित राय भी रहे मौजूद

तिलक पुस्तकालय में पटाखे और ढोल नगाड़े की गूंज के बीच नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने लिया प्रभार, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर और अमित राय भी रहे मौजूद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में आज ढोल नगाड़े और पटाखों की गूंज रही। मौका था कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के प्रभार ग्रहण समारोह का। आनंद बिहारी दुबे बारीडीह से बाइक रैली लेकर तिलक पुस्तकालय पहुंचे। उनके साथ युवाओं का हुजूम था।

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बल्लूचू और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह भी पहुंचे। आनंद बिहारी दुबे ने निवर्तमान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय खां से प्रभार ग्रहण किया। कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर और कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अमित राय ने भी प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्षों को आशीर्वाद दिया और उम्मीद जाहिर की कि उनके कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी का संगठन मजबूत होगा। प्रदीप बलमुचू ने कहा कि यह कुर्सी काफी चुभने वाली होती है। वह आशा करते हैं कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने कर्तव्य पर खरे उतरेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि पूरी कांग्रेस एकजुट है। कहीं कोई विरोध नहीं है।

यह भी पढें – टाटा स्टील की महिला कर्मी के घर घुसकर 2 बदमाशों ने नकद व मोबाइल लूटा, जांच में जुटी पुलिस

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी ने फेक आईडी से कमेंट किया होगा कि 20 लाख रुपए लेकर जिलाध्यक्षी बांटी गई है। आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि उन्होंने फेसबुक का यह कमेंट नहीं पढ़ा है। पत्रकारों की जबान से ही सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विपक्षियों की चाल होगी। विपक्षी फेक आईडी से उल्टे सीधे कमेंट करते रहते हैं।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply