Home > Crime > टाटा स्टील की महिला कर्मी के घर घुसकर 2 बदमाशों ने नकद व मोबाइल लूटा, जांच में जुटी पुलिस

टाटा स्टील की महिला कर्मी के घर घुसकर 2 बदमाशों ने नकद व मोबाइल लूटा, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : ट टाटा स्टील की महिला कर्मी के घर में घुस कर दो अपराधियों ने मोबाइल और नकदी लूट लिया है। पुलिस शिकायत करने के 45 मिनट बाद पहुंची। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाली टाटा स्टील कर्मी चंदन कुमारी के घर में बदमाशों ने धावा बोला। घटना शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे की है।

इसे भी पढ़ें –झामुमो के नगर सचिव के साथ थाने में बदतमीजी, दरोगा बोला विधायक और मुख्यमंत्री को भी थाने में किसी से नहीं करने देंगे बात, धक्के देकर थाने से निकाला

अपराधी चंदन कुमारी के रूम में घुसे और उनके पर्स से मोबाइल और नकद निकाल कर फरार हो गए। चंदन कुमारी ने बदमाशों को पकड़ने की भी कोशिश की। लेकिन बदमाशों के पास हथियार था। इससे चंदन कुमारी डर गई और पीछे हट गई और बदमाश निकल भागे। चंदन कुमारी ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर एक व्यक्ति खड़ा था और दो लोग मेन गेट से अंदर घुसे थे।

टाटा स्टील कर्मी चंदन कुमारी

कमरे में चंदन कुमारी के दादा का कीपैड मोबाइल था। उसको अपराधियों ने नहीं लिया। दूसरे कमरे में जाकर पूजा के सामान को खंगाला। वहां कुछ नहीं मिला तो चंदन कुमारी के कमरे में गए और बैग से नकद और मोबाइल लूट लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply