Home > Crime > सोनारी के दोमुहानी हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल, प्राथमिकी दर्ज

सोनारी के दोमुहानी हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी के दोमुहानी हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल लूट लिया। जिस युवक से बदमाशों ने मोबाइल लूटा है उनका नाम राजेश कुमार सिंह है। वह बिष्टुपुर के रहने वाले हैं। राजेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जब मोबाइल लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की।

यह भी पढें – देश के गौरव को पुनर्स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सोनारी थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सोमवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राजेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने सोनारी की तरफ गए थे। तभी यह घटना हुई। मोबाइल लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply