Home > Crime > आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 के पास एक व्यक्ति को मारपीट कर कर दिया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 के पास एक व्यक्ति को मारपीट कर कर दिया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 के पास समद खान नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है। उसके साढू मंजूर हुसैन उर्फ शेरू ने समद खान पर अपने साथियों के साथ लाठी डंडे और रॉड से हमला कर दिया और समद को मारपीट कर जख्मी कर दिया। समद खान को पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समद खान ने बताया कि वह आजाद बस्ती रोड नंबर 1 का रहने वाला है। हमलावर मंजूर हुसैन रोड नंबर 17 का रहने वाला है। समद खान ने बताया कि उसका बेटा रोड नंबर 16 में आयशा रेसीडेंसी के पास ट्यूशन पढ़ने जाता है। वह अपने बेटे को ट्यूशन से घर लाने गए थे। तभी घटना घटी।
इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के पास एक जमीन कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में FIR दर्ज

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply