Home > Crime > घाटशिला में नेशनल हाईवे पर एक ढाबा में अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़, अमरनाथ गिरोह के 6 बदमाश पकड़े गए, एक को लगी गोली

घाटशिला में नेशनल हाईवे पर एक ढाबा में अपराधियों और पुलिस में मुठभेड़, अमरनाथ गिरोह के 6 बदमाश पकड़े गए, एक को लगी गोली

जमशेदपुर : घाटशिला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर कापागोड़ा में भोलेनाथ ढाबा में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने साजन मिश्रा, कृष्णा, शहजादा और राजू बच्चा समेत 6 बदमाशों को पकड़ लिया है। नीरज भगिना भागने में सफल रहा है। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। साजन मिश्रा के पैर में गोली लगी है। पुलिस कर्मियों को भी मामूली चोट आई है। लेकिन सभी पुलिसकर्मी सकुशल और सुरक्षित हैं। कुल 6 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए बदमाश अमरनाथ गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं। एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार की देर रात विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।

इसे भी पढ़ें मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के पास एक जमीन कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में FIR दर्ज

पकड़े गए आरोपियों ने बुधवार को मानगो के सहारा सिटी के पास एक जमीन कारोबारी पर रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला किया था। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की टोह में लगी हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि बेलाजुड़ी के पास एनएच-33 पर कुछ युवक एक होटल में बर्थडे पार्टी कर रहे हैं। तभी पुलिस ने धावा बोल दिया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू की। बताते हैं कि पुलिस ने भी फायरिंग की। सूत्रों की मानें तो एक अपराधी के पैर में गोली लगी है।
इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी गेट नंबर 2 के पास जमीन कारोबारी से मांगी गई ₹4 लाख रुपए रंगदारी, नहीं देने पर पिस्टल की बट से हमला

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा