Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के पास एक जमीन कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में FIR दर्ज

मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के पास एक जमीन कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में FIR दर्ज

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के पास एक जमीन कारोबारी प्रदीप ओझा से रंगदारी मांगी गई। रंगदारी नहीं देने पर उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। इस मामले में प्रदीप ओझा के आवेदन पर पुलिस ने साजन मिश्रा, नीरज भगना और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गुरुवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि आरोपी अमरनाथ गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं। इन लोगों ने जमीन कारोबारी से 4 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर पिस्टल तान दी थी। तभी कुछ लोग आ गए थे तो अपराधी फरार हो गए थे।
इसे भी पढ़ें – बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी से एक किशोरी का अपहरण प्राथमिकी दर्ज कर, छापामारी कर रही पुलिस

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील