Home > Health > जमशेदपुर : एडीएम के प्रशासक बनने के बाद भी एमजीएम अस्पताल में फैली हुई है अव्यवस्था, मरीजों को नहीं मिल रहा बेड

जमशेदपुर : एडीएम के प्रशासक बनने के बाद भी एमजीएम अस्पताल में फैली हुई है अव्यवस्था, मरीजों को नहीं मिल रहा बेड

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा एमजीएम के अधीक्षक अरुण कुमार को सस्पेंड किए जाने के बाद एडीएम विधि व्यवस्था एनके लाल को प्रशासक बनाया गया था। एडीएम विधि व्यवस्था एनके लाल ने प्रशासक बनने के दूसरे ही दिन एमजीएम अस्पताल पहुंचकर वहां की व्यवस्था देखी थी। डॉक्टरों को दिशा निर्देश दिए थे। लेकिन इसका कोई असर एमजीएम अस्पताल पर दिखता नहीं नजर आ रहा है। अभी भी डॉक्टर लापरवाह नजर आते हैं। गुरुवार को एमजीएम अस्पताल में कई लोगों को जमीन पर लेटा कर इलाज कराया जा रहा था। परिजन नाराज थे। उनका कहना था कि उनको बेड दिया जाए। लेकिन किसी को बेड नहीं दिया गया। सोमवार को एमजीएम अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मंजर दिखाई दिया था। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक को एमजीएम अस्पताल लाया गया था। उसका कोई परिजन वहां नहीं था। लगभग ढाई घंटे तक डॉक्टरों ने उसको नहीं देखा। एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी की लिफ्ट के सामने ही वो युवक बेहोश पड़ा रहा था। बाद में लोगों ने हंगामा किया। तब जाकर डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया था।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply